दोस्तों अगर आप ये जानना चाहते हैं कि 11वीं में कौन -कौन से सब्जेक्ट होते हैं या आपको कौन सा विषय लेना चाहिए तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं।
आप इस आर्टिकल में वे सारी बातें जानेंगे कि आपको 11th में कौन से सब्जेक्ट लेने चाहिए और क्यों लेने चाहिए, इसके अलावा आपके मन में जितने भी सवाल है उन सबके जबाब आपको मिलेंगे, बस आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
जब आप 10वीं (बोर्ड) की परीक्षा देकर 11 वीं में एडमिशन लेते हैं तो आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि किस स्ट्रीम में एडमिशन लिया जाये।
ये सवाल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भी है क्योंकि यहाँ से आपके करियर लक्ष्य का निर्धारण होना शुरू हो जाता है।
कक्षा 10 तक आपको सारे विषय पढ़ने होते है लेकिन 10वीं के बाद आपको विषयों में चुनना होता है और जो विषय आप चुनते है आपको वही पढ़ना भी होता है।
तो चलिए दोस्तों सबसे पहले जान लेते हैं कि 11वीं में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं –
11वीं में विषयों को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है, वे तीनों विषय निम्नलिखित हैं-
Arts Stream (कला स्ट्रीम)
Commerce Stream ( कॉमर्स स्ट्रीम)
Science Stream (साइंस स्ट्रीम)
अब हम इन तीनों स्ट्रीमों के बारे में विस्तार से जानेंगे । ये भी जानेंगे कि इनके अंतर्गत कौन- कौन से विषय आते है –
Arts Stream kya hota hai – आर्ट्स स्ट्रीम क्या होता है?
आर्ट्स को हिन्दी में कला भी कहते हैं इसमें कई प्रमुख विषयों को रखा गया है जो मुख्य रूप से सामाजिक, राजनितिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, मनोरंजन, साहित्यिक इत्यादि ज्ञान को बढ़ाने एवं उसी क्षेत्र में करियर को बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
Arts Stream me kaun kaun se subject hote hai – आर्ट्स स्ट्रीम में कौन- कौन से विषय होते हैं?
आर्ट्स के अंतर्गत कई विषयों को रखा गया है जो निम्नलिखित हैं-
हिन्दी (Hindi)
इंग्लिश (English)
हिस्ट्री (History)
जियोग्राफी (Geography)
साइकोलॉजी (Psychology)
इकोनॉमिक्स (Economics)
पोलिटिकल साइंस (Political Science)
संस्कृत (Sanskrit)
सोशियोलॉजी (Sociology)
फिलोसोफी (Philosophy)
उपरोक्त सारे सब्जेक्ट आर्ट्स स्ट्रीम के अंतर्गत आते हैं। अब हम एक एक कर के सारे विषयों के बारे में जान लेते हैं।
हिन्दी (Hindi) – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदी हमारी मातृभाषा है परंतु यह भाषा के साथ साथ एक विषय भी है।
हिन्दी एक ऐसा विषय है जो सबको आती है लेकिन हिंदी में महारत हासिल करना आसान नही है। अगर आप हिन्दी को पढ़ने में इच्छा रखते हैं तो आपको यह विषय जरूर लेना चाहिए।
इंग्लिश (English) – इंग्लिश भी एक भाषा ही है इसमें इंग्लिश व्याकरण और इंग्लिश लिटरेचर से सम्बंधित पढ़ाई होती है।
हिस्ट्री (History) – हिस्ट्री जिसका हिन्दी अर्थ इतिहास । इस विषय में प्राचीन काल के सभ्यता संस्कृति के बारे में पढ़ना होता है।
जियोग्राफी (Geography) – इसे भूगोल भी कहा जाता है। इस विषय में मुख्य रूप से विश्व या पृथ्वी के बारे में अध्ययन किया जाता है।
साइकोलॉजी (Psychology) – इसे मनोविज्ञान भी कहते हैं। इसके अंतर्गत मानव व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
Commerce Stream kya hota hai – कॉमर्स स्ट्रीम क्या होता है?
कॉमर्स को वाणिज्य भी कहते हैं, ये स्ट्रीम प्रॉफेशनल टाइप के कैरियर का अवसर प्रदान करता है।
किंतु ये विषय भी सबको समझ नही आती । अगर आप इसके अंतर्गत आने वाले सभी विषयों में रूचि रखते हैं तभी आप 11वीं में कॉमर्स ले।
कॉमर्स में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं:-
Commerce Stream me kaun kaun se subject hote hai – कॉमर्स स्ट्रीम में कौन- कौन से विषय होते हैं?
कॉमर्स स्ट्रीम के अंतर्गत निम्नलिखित विषय आते हैं-
एकाउंटेंसी (Accountancy)
बिज़नस स्टडीज (Business Studies)
मैथमैटिक्स (Mathematics)
इकोनॉमिक्स (Economics)
इंग्लिश (English)
फिजिकल एजुकेशन (Physical Education)
Science Stream me kaun kaun se subject hote hai – साइंस स्ट्रीम में कौन- कौन से विषय होते हैं?
साइंस के अंतर्गत आने वाले विषय निम्नलिखित है-
फिजिक्स (Physics)
केमिस्ट्री (Chemistry)
बायोलॉजी (Biology)
मैथमेटिक्स (Mathemitics)

0 टिप्पणियाँ